गाँव चलो अभियान के तहत कठेला मंडल में सम्पर्क और चौपाल कार्यक्रम आयोजित


सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "गांव चलो अभियान" के अंतर्गत कठेला मंडल के ग्राम कठेला बाजार में विभिन्न बूथों पर घर-घर सम्पर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इसी क्रम में ग्राम धंगरहवा, कठेला शर्की में एक भव्य चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस चौपाल में प्रवासी/जनप्रतिनिधि के रूप में सांसद श्री जगदंबिका पाल जी ने प्रतिभाग किया और गांव वासियों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को विस्तार से बताया।

इस अवसर पर भाजपा के कठेला मंडल अध्यक्ष श्यामू गुप्ता, सांसद प्रतिनिधिगण, प्रभारीगण, क्षेत्र के सम्मानित प्रधानगण, एवं पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता जितेंद्र निषाद, विनोद लाल, सुनील गुप्ता, पप्पू चाहन आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की पहुंच मजबूत करना, जनमानस से सीधा संवाद स्थापित करना और सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान