विकास कार्यों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की अनदेखी पर भड़के लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा




सिद्धार्थनगर, 10 अप्रैल 2025:
बढ़नी ब्लॉक में 22 मार्च को आयोजित विकास बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उपेक्षा को लेकर शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने गहरी नाराजगी जताई। बैठक में स्वयं उपस्थित रहे विधायक वर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सहभागिता को नजरअंदाज करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।

विधायक ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आक्रोश को स्पष्ट रूप से महसूस किया। सभी सदस्य जनता के विश्वास के साथ चुने गए हैं और अपने क्षेत्र की जरूरतों को भलीभांति समझते हैं। ऐसे में उनके सुझावों की अनदेखी करना उचित नहीं है।

विनय वर्मा ने ब्लॉक विकास अधिकारी से मांग की कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों से उनके क्षेत्रों के विकास से जुड़े प्रस्ताव लिए जाएं और उन पर शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा, "मैं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भावना और विकास के प्रति उनकी सदिच्छा का सम्मान करता हूं और हमेशा उनके साथ खड़ा हूं।"

उन्होंने यह भी जोड़ा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य तभी जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन कर सकेंगे जब उन्हें विकास कार्यों में वास्तविक भूमिका मिलेगी।


Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान