नेपाल में भारतीय मीडिया पर प्रतिबंध की मांग, नेपाली कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन



वीरगंज: नेपाली कांग्रेस ने नेपाल में राजतंत्र की वकालत कर रहे भारतीय मीडिया चैनलों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय मीडिया नेपाल की संप्रभुता और गणतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है।

मंगलवार को नेपाली कांग्रेस मधेस प्रदेश समिति के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पर्सा और बारा जिलों के प्रमुख जिला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय मीडिया भ्रामक समाचार प्रसारित कर नेपाल में राजतंत्र के समर्थन में प्रचार कर रहा है, जिससे देश की अखंडता को खतरा हो सकता है।

प्रदेश सभा सदस्य श्याम पटेल ने जानकारी दी कि कांग्रेस ने काठमांडू में राजतंत्र समर्थकों द्वारा की गई हिंसा की भी निंदा की है। उन्होंने मांग की कि इन घटनाओं की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

नेपाल में बढ़ते राजतंत्र समर्थक आंदोलनों के बीच नेपाली कांग्रेस का यह रुख महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान