तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 8 वर्षीय लड़की की हुई दर्दनाक मौत
फोटो–ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई कार की फोटो।
बढ़नी,सिद्धार्थनगर।
ढेबरुआ थानाक्षेत्र के मलगहिया गांव के पास NH 730 पर गैसड़ी से बढ़नी की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार की ठोकर लगने से एक 8 वर्षीय लड़की की मौत हो गई।
बुधवार को एक कार UP 33 S 3060 नंबर की कार जो गैसड़ी से बढ़नी की तरफ तेज स्पीड से जा रही थी, मलगहिया के पास एनएच 730 पर एक सड़क के किनारे खड़ी 8 वर्षीय लड़की को ठोकर मार दी, ठोकर इतनी तेज थी कि लड़की का सर फट गया।ठोकर मारने के बाद कार चालक कार लेकर बढ़नी की तरफ भागने लगा,जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे मोटरसाइकिल से पीछा किया,बढ़नी कस्बे के बस स्टॉप के पास रेलवे क्रासिंग बन्द होने से लोगो ने कार को काबू में करकर कार को पुलिस के हवाले किया।स्थानीय लोगों ने बताया चालक कार को नेपाल की तरफ लेकर भाग रहा था।
घायल लड़की के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,मृतका लड़की का पिता मुंबई रहकर परिवार का जीविका चला रहे है।
डॉक्टर निवेदिता यादव ने बताया कि लड़की के सर में गंभीर चोट लगने के कारण मृत हो गई है।मृतका का नाम साधना उम्र 8 वर्ष पुत्री संजय निवासी मलगहिया है।
थानाध्यक्ष ढेबरुआ गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।