बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में हंगामा,

बढ़नी सिद्धार्थनगर:  क्षेत्र पंचायत की बैठक शनिवार को भारी हंगामे के बीच संपन्न हुई। बैठक शुरू होते ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने को लेकर विरोध किया। सदस्यों का आरोप था कि प्रशासन की लापरवाही के चलते विकास कार्य ठप हैं।बैठक में सदस्यों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में हुए कार्यों का विवरण न मिलने और बजट की अस्पष्टता पर भी नाराजगी जताई। सदस्यों का कहना था कि पिछली बैठक का भत्ता भी अब तक नहीं मिला है। हंगामे के चलते बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया।इस दौरान शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

 उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि लंबित प्रस्तावों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की शिकायतों का समाधान किया जाए। विधायक के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ और बैठक का माहौल सामान्य हो गया।बैठक में विधायक विनय वर्मा के अलावा सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, एमएलसी प्रतिनिधि पवन मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना बैठक में  सिद्धार्थशंकर पाठक,  भाजपा नेता राजेश पाठक  उर्फ पप्पू पाठक, प्रधान कमलेश उर्फ रिंकू चौधरी, अब्दुल करीम, तबरेज आलम, बबलू चौबे, यशोदानंद मिश्रा, राधेश्याम शर्मा, आशुतोष पांडेय, इरशाद अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोइनुद्दीन, मंगेश यादव, उमेश यादव, अब्दुल बासित, शैलेश पांडेय सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।अब क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान जल्द करेगा, ताकि क्षेत्र के विकास कार्य गति पकड़ सकें।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान