नेपाल में ऊर्जा क्रांति के नायक कुलमान घिसिंग की बर्खास्तगी पर विरोध प्रदर्शन




कपिलवस्तु कृष्णानगर:

नेपाल में ऊर्जा क्रांति के अग्रणी नायक कुलमान घिसिंग की बर्खास्तगी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। इसी क्रम में कृष्णा नगर में नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली और ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।

इस प्रदर्शन में समाजवादी प्रगतिशील और माओवादी केंद्र के नेता संयुक्त रूप से शामिल हुए। माओवादी केंद्र के प्रदेश सदस्य मौलाना मशहूद खां नेपाली, नगर प्रमुख जावेद आलम खां, नगर प्रमुख इंतेखाब आलम खां, फ़ज़ल महमूद खां, तुफैल अहमद खां, अब्दुल समद खां समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने कुलमान घिसिंग की बर्खास्तगी को नेपाल के ऊर्जा क्षेत्र के लिए बड़ा झटका बताते हुए सरकार से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुलमान घिसिंग के नेतृत्व में नेपाल ने ऊर्जा संकट से मुक्ति पाई थी और उनका कार्यकाल देश के विकास के लिए बेहद अहम साबित हुआ था।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान