नगरीक एवं यातायात पुलिसकर्मी द्वारा चलाया गया चेकिंग

प्रमात्मा उपाध्याय

 बढनी सिद्धार्थनगर 
 ढे़बरुआ थानाक्षेत्र के पुलिस चौकी बढ़नी के अंतर्गत प्राइवेट बसस्टैंड पर आज नागरिक पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा चार पहिया वहनों की चेकिंग किया गया। 
बताया जाता है कि यह चेकिंग सुरक्षा की दृष्टिकोण एवं मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम के उद्देश्य से किया गया
  इस प्रकार के चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया कहा जाता है कि गत दिनों इटवा बजार में स्थित एक मस्जिद के पास से एक चार पहिया वाहन लेकर वाहन चोर फरार हो गए थे।
कहीं इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो उसके लिए आज यहां मुकामी पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग एवं तलाशी का अभियान चलाया गया यह अभियान अपराध के रोकथाम की एक अच्छी पहल है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान