इटवा से चोरी हुई फॉरच्यूनर जनपद गोंडा से बरामद


अशरफुलहक

इटवा, सिद्धार्थनगर: शुक्रवार देर शाम इटवा ब्लॉक के सामने से चोरी हुई फॉरच्यूनर गाड़ी को पुलिस ने सफलता पूर्वक बरामद कर लिया है। यह गाड़ी कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के दतौली पुलिस चौकी, जनपद गोंडा से मिली।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को इटवा ब्लॉक के सामने से एक फॉरच्यूनर गाड़ी की चोरी हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल मामले की जांच शुरू की। विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप चोरी की गई गाड़ी दतौली पुलिस चौकी के पास बरामद की गई और गाड़ी स्वामी की लाइसेंसी रिवॉल्वर ले अपराधी फरार होने में कामयाब रहा, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल के घायल होने की खबर मिली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल संदिग्ध की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस सफलता के लिए इटवा प्रभारी निरीक्षक और उनकी टीम को सराहना मिल रही है।



Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान