सुभद्रनाथ कन्या महाविद्यलय में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 47 छात्राओं को मिला स्मार्टफोन

 
बढ़नी सिद्धार्थनगर

सुभद्र नाथ कन्या महाविद्यालय, सेवरा में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 47 छात्राओं को मोबाइल फोन वितरित किया गया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सागर पाठक, निदेशक ने छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन शिक्षा का एक महत्वपूर्ण उपकरण है और यह छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने और दुनिया से जुड़ने में मदद करेगा। उन्होंने छात्राओं को स्मार्टफोन का सदुपयोग करने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ढ़ेबरुआ थाना के सब इंस्पेक्टर दयाशंकर एवं मोहित ने साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी उन्होंने छात्राओं को ऑनलाइन खतरों से अवगत कराया और उनसे सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहने और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी। प्रबन्धक राजेंद्र प्रसाद पाठक ने इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम मे ग्राम प्रधान सेवरा विजय कुमार पाठक , शिवराम पाण्डेय,  जियाउल हक, मसरूर आलम, ग्राम प्रधान खजूरिया परवेज़ आलम समेत कई सम्मानित व्यक्त उपस्थित रहे

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान