सशस्त्र प्रहरी कृष्णानगर ने 15 लाख रुपए मूल्य का सिगरेट किया बरामद
कृष्णनगर, कपिलवस्तु
भारत से नेपाल सीमा शुल्क चोरी कर लाया गया करीब 15 लाख रुपये मूल्य का सिगरेट सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने बरामद किया है। नगरपालिका वार्ड -2 स्थित बैरियर चेकपोस्ट पर जांच के दौरान सशस्त्र पुलिस ने काठमांडू जा रही लु. 2 ख 6541 नंबर की डिलक्स बस के डिक्की से उक्त सिगरेट बरामद किया।
सशस्त्र पुलिस सहायक निरीक्षक गगन बलामी मगर के नेतृत्व में तैनात टीम ने रिचमंड के 3,000 पैकेट, मैनचेस्टर के 1,000 पैकेट और एल एंड बी के 1,000 पैकेट सिगरेट जब्त किए। बताया जाता है कि कृष्णनगर से काठमांडू जाने वाली पश्चिमांचल की बस में अक्सर सामानों की तस्करी होती रहती है।
पुलिस का दावा है कि कपड़े, चीनी, गाड़ियों के पार्ट्स सहित तस्करी के सामान ड्राइवर और सहचालक की मदद से लाए जाते हैं। बताया गया है कि कृष्णनगर से भारत के बढ़नी बाजार के पास से लाया गया सामान काठमांडू पहुंचाया जाता है।
कृष्णनगर सशस्त्र पुलिस ने सूचना के आधार पर भारत से नेपाल लाए गए सिगरेट को लु. 2 ख 6541 नंबर की डिलक्स बस के डिक्की में बरामद किया। जब्त किए गए सिगरेट के बारे में चालक और सहचालक ने अनभिज्ञता जताई है।
अवैध सिगरेट को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए कृष्णनगर सीमा शुल्क कार्यालय में सौंप दिया गया है।