महान लेखक मुंशी प्रेम चंद के जीवन और साहित्य पर संगोष्ठी डाक बंगला - बढ़नी

उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के तत्वाधान में मसीह उर्दू सोसाइटी के माध्यम से महान लेखक मुंशी प्रेम चंद के जीवन और साहित्य पर संगोष्ठी डाक बंगला - बढ़नी (सिद्धार्थ नगर) मे  हुईं, जिसमे मुंशी प्रेम चंद जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में चर्चा के दौरान वयोवृद्ध नेता,पूर्व शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर ओबैदुलाह खान साहब ने कहा कि हमारे गुरुजन बताते थे कि बस्ती जिले का उस जमाने में सबसे पुराना  प्राइमरी पाठशाला ग्राम -ढेकहरी व ग्राम -सेवरा में हुआ करता था,जो आज भी है,अपने अध्यापन के दौरान मुंशी प्रेम चंद जी का आगमन सेवरा व बढ़नी में हुआ था,इसलिए उन पर  बढ़नी में संगोष्ठी  प्रासंगिक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ0 अनवारुल हक खान साहब ने की और संचालन आयोजक डॉ0 मसीउद्दीन खान साहब ने किया।संगोष्ठी में डॉ0 तौसीफ साहब,डा0 अनवारुल हक खान साहब,पूर्व प्रधान राम करन जी,इंकलाब के संवाददाता डा0 अब्दुल कुद्दूश साहब आदि को विभिन्न महापुरुषों के नाम से अवार्ड दिया गया तथा बच्चों व अतिथियों को मेडल ,प्रशस्ति -पत्र व शाल भेंट किया गया।
जनाब मो0 इब्राहीम,सभासद निज़ाम अहमद, श्री राम करन जी,डॉ अनवारुल हक साहब,जावेद अहमद,पूर्व प्रधान जनाब गयासुद्दीन खान, सलाहुद्दीन खान,डॉ0 सराफुद्दीन आदि ने अपने विचार रखे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान