पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज छात्रों का विदाई समारोह

तुलसियापुर: बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। वही नौवीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अनुपम शुक्ल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ने की जरूरत है। 

युवाओं की बेहतरी के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है और इसका लाभ भी युवाओं को मिल रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षा को अपनी प्राथमिकता में शामिल करने की सलाह दी। प्रबंधकीय समिति के अध्यक्ष मयंक शुक्ल ने कहा कि बेहतर शिक्षा हासिल कर ही लक्ष्य की प्राप्त की जा सकती है। युवाओं को बेहतर शिक्षा व रोजगार देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारें हरसंभव प्रयास भी कर रही हैं। 

युवाओं को जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।शिक्षा के जीवन में इंटरमीडिएट की शिक्षा काफी महत्वपूर्ण होती है।इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, विदाई गीत, हास्य एकांकी,शिव तांडव जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।इस दौरान प्रधानाचार्य रवि शुक्ल,आशाराम यादव संतप्रसाद,जितेन्द्र शुक्ल,धन्नजय पाठक,सुमेरु गिरी, प्रदीप मौर्य,अजय यादव,सीतू गुप्ता,रीना तिवारी,लाडो शुक्ला,सुनैना सिंह,शिवानी तिवारी आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान