कृष्णानगर में माओवादी केंद्र पार्टी का सभा
"कृष्णनगर में माओवादी केंद्र पार्टी का शानदार सभा, जन अधिकार और कल्याण के लिए एक नया संकल्प, बदलाव की हवा और उम्मीदों की नई यात्रा"मौलाना मशहूद खां नेपाली
कृष्णनगर, नेपाल में माओवादी केंद्र पार्टी द्वारा आज एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 2 के जनता ने भरपूर भाग लिया। इस शानदार कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी के संगठन को फिर से सुदृढ़ करना और जन समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।
अतिथि विशेष शांतिदेवी ने कहा, "माओवादी केंद्र पार्टी जन समस्याओं के समाधान और विकास के लिए काम कर रही है।" राजेंद्र आचार्य ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी का उद्देश्य सत्ता प्राप्ति से बढ़कर जन अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए काम करना है।
मौलाना मशहूद खान नेपाली ने अपने भावनात्मक भाषण में कहा, "माओवादी केंद्र पार्टी हमेशा उत्पीड़ितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की आवाज रही है। आज हम जो बदलाव देखना चाहते हैं, उसे प्राप्त करने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा।" उन्होंने क्रिष्णा नगर के जनता के शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों को हल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने आगे कहा, "हमें न्याय, समानता और विकास के सिद्धांतों को मजबूत करना होगा। यह आंदोलन केवल शब्दों की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह एक व्यावहारिक कदमों की यात्रा है।" मौलाना मशहूद खान नेपाली ने जनता को आश्वासन दिया कि वे हमेशा उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
कार्यक्रम में कृष्णानगर समिति के अध्यक्ष जावेद आलम खान ने एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने की बात की, सदस्य तुफैल आलम खान ने भी पार्टी के विकासात्मक घोषणापत्र पर बात की। कार्यक्रम की संचालन रेनु शर्मा ने की, जबकि स्वागत भाषण अब्दुरहमान ने दिया।
कार्यक्रम के अंत में जनता ने जोरदार जोश और उत्साह का प्रदर्शन किया और माओवादी केंद्र पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। इसके अलावा, वार्ड नंबर 1 में मुन्नूशाह की अध्यक्षता में 17 सदस्यीय समिति और वार्ड नंबर 2 में दम बहादुर पन की अध्यक्षता में 23 सदस्यीय समिति भी गठित की गई।
यह कार्यक्रम एकता और विकास के संकल्प की प्रतीक के रूप में समाप्त हुआ, जहाँ हर व्यक्ति एक उज्जवल भविष्य के लिए दृढ़ संकल्पित नजर आया।