बढ़नी में चल रहे चेयरमैन कप पर बलरामपुर ने कब्ज़ा जमाया
बढ़नी: मिनी स्टेडियम घरुआर में चल रहे चेयरमैन कप (लेदर बॉल) का आज समापन हुआ फाइनल मैच युवा क्रिकेट क्लब बढ़नी और बलरामपुर के बीच हुआ, बलरामपुर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 19.4 ओवर खेल कर 140 रन बना कर आल आउट हो गई रोहित सिंह ने शानदार बल्ले बाजी करते हुए 30 बॉल पर 43 रन बनाया,
बढ़नी लक्ष्य का पीछा करते हुए 65 रन पर आल आउट हो गई
समापन के मुख्य अतिथि रहे श्याम जायसवाल उन्होंने बलरामपुर की टीम को शुभकामनाएं दी और बढ़नी के खिलाड़ियों को बताया आप बहुत अच्छा खेले और मेहनत कीजिए अगले वर्ष का चेयरमैन कप जीतें, विशिष्ट अतिथि थे राजन गुप्ता दोनों टीमों को बधाई दी!
चेयरमैन कप के आयोजक सुनील अग्रहरी नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी ने सभी को शुभकामनाएं दी अतिथियों और क्षेत्र के सभी लोगों को धन्यवाद दिया और अगले वर्ष और अच्छा आयोजन कराने को कहा,
आयोजन अध्यक्ष दुर्गेश वरुण, कोषाध्यक्ष आदित्य कुमार, समापन समारोह में मौजूद रहे अनिल अग्रहरी समाजसेवी, कन्हैया मित्तल, निजाम अहमद सभासद, इसरार अहमद प्रधान, ध्रुव चतुर्वेदी, अफ़सर खान, जीशान अहमद, फ़खरुल हसन, अफ़साज खान, इमरान, कॉमेंटेटर मोहम्मद इमरान, स्कोरर बब्बू, अंपायर दीपू यादव, और अतुल कुमार आदि