कपिलवस्तु, नेपाल नेपाल के रूपन्देही जिले के लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका-6, गाँव परसा के दो बच्चे 3 अगस्त 2025 को दोपहर 3:00 बजे अपने घर से निकले और अब तक वापस नहीं लौटे। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दोनों बच्चों को 3:34 बजे ककरहवा बॉर्डर (भारत-नेपाल सीमा, सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश) पार करते हुए भारत की ओर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। ❗ लापता बच्चों का विवरण: 1️⃣ नाम: शादाब अहमद, पिता – इम्तियाज़ अहमद उम्र: 12 वर्ष निवासी: लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका-6, परसा, रूपन्देही, नेपाल 2️⃣ नाम: इसराइल खान, पिता – अलीमुद्दीन उम्र: 11 वर्ष निवासी: लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका-6, परसा, रूपन्देही, नेपाल 🧭 जो भी व्यक्ति इन बच्चों को देखे या इनके बारे में कोई जानकारी रखता हो, वह तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें: 📞 भारत के नंबर: +91 94541 88018 +91 96950 94357 +91 72193 08374 +91 99199 91784 📞 नेपाल के नंबर: +977 98069 94786 (व्हाट्सएप उपलब्ध) +977 98144 28385 (व्हाट्सएप उपलब्ध) 📢 नोट: जो भी व्यक्त...
सिद्धार्थनगर जिले के दुधवनिया बुजुर्ग गांव की होनहार छात्रा बुशरा खान (पुत्री स्वर्गीय अब्दुन्नूर फलाही) ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बुशरा खान ने Telangana Board of Intermediate Education, हैदराबाद द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा में यह शानदार सफलता हासिल की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे गांव और जिले में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने बुशरा की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि बुशरा की मेहनत और लगन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। शिक्षकों के अनुसार, बुशरा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने अनुशासन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। बुशरा की यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो हर सपना साकार किया जा सकता है।
बढ़नी, सिद्धार्थनगर/कपिलवस्तु (नेपाल): जिला कपिलवस्तु नेपाल के शिक्षा अधिकारी लोकनाथ मारासनी की हालिया नियुक्ति के बाद पहली बार जिला शिक्षा कार्यालय में मदरसों से जुड़े अहम मुद्दों पर एक विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जामिया सिराजुल उलूम अल्सलफियह झंडानगर कृष्णानगर के अध्यक्ष मौलाना शामिम अहमद नदवी ने की। बैठक की शुरुआत में शिक्षा अधिकारी लोकनाथ मारासनी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मदरसों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा— "मदरसों के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा और जिला शिक्षा कार्यालय के द्वार हमेशा खुले रहेंगे।" बैठक में मदरसों से संबंधित एन.ओ.सी. की समस्याएं, सरकारी पाठ्यक्रम लागू करने में आने वाली बाधाएं, बजट की कमी और अन्य प्रशासनिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मौलाना शामिम अहमद नदवी ने कहा— "मदरसों के अस्तित्व और उनके शैक्षिक एवं धार्मिक योगदान को नजरअंदाज करना न्याय के खिलाफ है। सरकार को चाहिए कि सभी कानूनी एवं प्रशासनिक अड़चनों को दूर करे ताकि मदरसें अपनी जिम्मेदार...